Skip to main content

Featured

DNA: परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का विरोध तेज, मानसून सत्र से पहले शुरू संग्राम; क्या इस बार भी विपक्ष हो पाएगा एकजुट?

Delimitation Bill In Parliament: सोमवार से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन उससे पहले कांग्रेस ने परिसीमन विधेयक के खिलाफ अभी से मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस परिसीमन विधेयक के खिलाफ क्यों हैं. क्या इस बार भी वो अप्रैल की तरह परिसीमन विधेयक के खिलाफ विपक्ष को एकजुट रखने में कामयाब हो पाएगी.   from Zee News Hindi: India News https://ift.tt/ZI36oHk

गोवा के BJP विधायक फिर हुए कोरोना पॉजिटिव, पिछले हफ्ते ही अस्पताल से मिली थी छुट्टी

BJP MLA Clafasio Dias Image Source : IANS

पणजी: गोवा के सत्ताधारी भाजपा विधायक क्लाफासियो डियास फिर से कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पहले भी संक्रमित पाए गए थे और पिछले हफ्ते ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य के स्वास्थ्य सचिव नीला मोहनन ने संवाददाताओं से कहा, "विधायक फिर से कराई गई जांच में पॉजिटव पाए गए। उन्हें ईएसआई अस्पताल से गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है।"

मोहनन ने कहा कि विधायक डियास की पिछले हफ्ते हुई जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, तब उन्हें ईएसआई अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, लेकिन शुक्रवार को फिर से पॉजिटिव पाए गए।

उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि विधायक के शरीर में वायरस मौजूद रह गया हो। आईसीएमआर ने गाइडलाइन में परिवर्तन किया है, जिसके मुताबिक, ठीक दिखने पर मरीज को बिना जांच किए डिस्चार्ज किया जा सकता है। इसलिए पिछली बार बिना जांच किए ही उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

डियास राज्य के पहले विधायक हैं, जो कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/3gl24yx

Comments

सेहत और सुंदरता

Latest Bollywood News | Hindi Movie News

Zee News Hindi: India News

आज तक

Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala